24 News Update जयपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर साफ दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने गुरुवार रात एलपीजी कीमतों की समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।नई दरों के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर एकमुश्त ₹993 की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही राजस्थान में इस सिलेंडर की कीमत ₹2106 से बढ़कर ₹3099 हो गई है। 5 किलो सिलेंडर भी महंगातेल कंपनियों ने छोटे उपभोक्ताओं को भी झटका दिया है। मजदूरों, स्टूडेंट्स और प्रवासी कामगारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल (FTL) सिलेंडर के दाम में भी ₹241 की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर ₹833 से ₹857 के बीच मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹592 से ₹616 के बीच थी। घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिरहालांकि आम घरों में उपयोग होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर अभी भी ₹916.50 में ही उपलब्ध रहेगा। इस साल में लगातार बढ़ोतरीराजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, इस वर्ष अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1490 की बढ़ोतरी हो चुकी है। जनवरी: ₹111फरवरी: ₹49.50मार्च: ₹141.50अप्रैल: ₹195और अब मई में ₹993 की रिकॉर्ड वृद्धिगौरतलब है कि 31 दिसंबर तक जो कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1669 में मिल रहा था, वह अब बढ़कर ₹3099 तक पहुंच गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसओजी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मार्कशीट से बना लेक्चरर गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर भेजा, बैक डेट में तैयार किए दस्तावेज प्रतापगढ़ पुलिस का तस्कर पर 2.50 करोड़ का आर्थिक प्रहार, जमशेद खान उर्फ सेठ लाला की संपत्ति फ्रीज