24 News Update जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को मौसम ने दो अलग-अलग रूप दिखाए। दिनभर लू जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा, वहीं शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। जयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और पाली समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बरसात हुई। वहीं उदयपुर में हल्की फुहारें दर्ज की गईं। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।जयपुर में शाम करीब 7:15 बजे बारिश शुरू हुई, जिसमें विद्याधर नगर क्षेत्र में ओले भी गिरे। चौमूं में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, और ईटावा भोपजी गांव में भी ओलावृष्टि देखी गई। पाली के देसूरी में भी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। लोगों को भीगने से बचते हुए देखा गया। उदयपुर में भी यलो अलर्ट के बीच कुछ इलाकों में फुहारें दर्ज की गईं। वहीं जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में बादलों की आवाजाही रही।दिन में झुलसाने वाली गर्मी, जैसलमेर सबसे गर्मगुरुवार को दोपहर में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बाड़मेर में 46.1, चित्तौड़गढ़ में 45, बीकानेर में 44.9, फलोदी में 44.2, चूरू में 43.5, गंगानगर में 43.3, कोटा में 43.2 और उदयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो सीकर में 41.5, पिलानी में 41.2, अजमेर में 42.2, भीलवाड़ा में 42.4 और जोधपुर में भी 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।कल 30 जिलों में अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं तेज आंधी का खतरामौसम विभाग जयपुर ने 2 मई को राज्य के 30 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उदयपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय रेल ने देश के सभी स्टेशनों पर नए डिजाइन के डिजिटल क्लॉक पाकिस्तानी नागरिकों की दीर्घकालिक वीजा नीति दीर्घकालिक पाकिस्तानी वीजाधारकों को एफआरआरओ पोर्टल पर नए सिरे से करना होगा आवेदन 10 मई से पोर्टल पर उपलब्ध होगा आवेदन, 10 जुलाई तक खुला रहेगा