डूंगरपुर। डूंगरपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर परिषद 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। स्वच्छता के चैंपियन केके गुप्ताजी डबल पावर के साथ लौट आए हैं। अब घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित किया जाएगा। इसके लिए 2800 से अधिक बीपीएल परिवारों को दो अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू हो सके। डस्टबिन का वितरण 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मैरिज हॉल में किया जाएगा। लाभार्थियों को डस्टबिन प्राप्त करने के लिए अपना राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता परिषद की प्राथमिकता है। घर से ही गीला और सूखा कचरा अलग होने से संग्रहण से लेकर निस्तारण तक की पूरी व्यवस्था बेहतर होगी। इससे कचरे की छंटाई में लगने वाला समय बचेगा और उपयोगी सामग्री के पुन: उपयोग की प्रक्रिया भी आसान होगी। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिननई व्यवस्था के तहत घरों में निकलने वाले कचरे को दो श्रेणियों में अलग रखना होगा। रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा गीले कचरे में और प्लास्टिक, कागज जैसी सामग्री सूखे कचरे में रखनी होगी। कचरा संग्रहण वाहन पहुंचने पर दोनों प्रकार का कचरा अलग-अलग देना होगा। मिक्स कचरा दिया तो नहीं उठेगानगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि कचरा संग्रहण वाहन में गीला और सूखा कचरा मिलाकर देने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक परिवार को दोनों तरह का कचरा अलग-अलग देना होगा। यदि किसी घर से मिक्स कचरा दिया गया तो उस घर से कचरा नहीं उठाया जाएगा। नगर परिषद का मानना है कि शुरुआत में लोगों को कचरा अलग करने की आदत डालने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन नियमित रूप से व्यवस्था लागू होने के बाद यह शहर की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगी। दो डस्टबिन उपलब्ध होने से परिवारों के लिए कचरे को अलग रखना भी आसान होगा। घर से शुरू होगी स्वच्छता की पहलनगर परिषद की नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल सफाईकर्मियों और कचरा वाहनों के भरोसे स्वच्छता व्यवस्था चलाने के बजाय शहर के प्रत्येक परिवार को इसमें भागीदार बनाना है। बीपीएल परिवारों से शुरुआत करते हुए परिषद घर से निकलते समय ही कचरे को अलग करवाने पर जोर दे रही है। इससे आगे संग्रहण, छंटाई और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केमिकल ड्रम के धमाके ने छीन ली डूंगरपुर के फायरकर्मी प्रीतेश की जिंदगी, 90 फीसदी झुलसने के बाद मौत आग की लपटों से जूझते हुए गंवाई जान, प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई, जोधपुर फैक्ट्री ब्लास्ट में 90 फीसदी झुलसे डूंगरपुर के फायरकर्मी का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार