28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी होंगे लामबंद उदयपुर, 27 सितंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के समर्थन में उदयपुर में भी बैंक कर्मचारी प्रदर्शन और सभा करेंगे। सोमवार 28 सितंबर को सुबह 10.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक की टाउन हॉल शाखा के बाहर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बैंक कर्मचारी संगठनों के अनुसार हड़ताल के पीछे कई लंबित मांगें हैं। इनमें पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, पीएलआई से संबंधित भेदभाव समाप्त करना, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन योजना का विकल्प उपलब्ध कराना, पर्याप्त भर्ती करना और बैंकों में स्टाफ की कमी दूर करना सहित कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान प्रमुख हैं। दबाव बनाए जाने का लगाया आरोप UFBU की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि हड़ताल को असफल करने के लिए सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों पर दबाव बनाए जाने की जानकारी मिल रही है। संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों को डराने-धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से प्रोबेशनरी अधिकारियों और कर्मचारियों को डेपुटेशन पर भेजने के निर्देश दिए जाने की बात भी कही गई है। संगठन ने दावा किया है कि विभिन्न स्थानों से कर्मचारियों को स्थानांतरण और प्रोबेशन अवधि बढ़ाने जैसी धमकियां दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। UFBU ने कर्मचारियों से ऐसे किसी भी दबाव में नहीं आने और संगठन के साथ एकजुट रहने की अपील की है। संगठन की ओर से कहा गया है कि किसी भी आंदोलन की ताकत कर्मचारियों की एकता, संगठन पर विश्वास और सामूहिक संघर्ष में निहित होती है। ऐसे में सभी कर्मचारियों से तीनों दिन की हड़ताल को सफल बनाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। UFBU उदयपुर के संयोजक डीके जैन ने कर्मचारियों से एकजुटता और अनुशासन के साथ हड़ताल में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही संगठन की ताकत है और अपनी मांगों के लिए सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करना जरूरी है। प्रदर्शन स्थल: पंजाब नेशनल बैंक, टाउन हॉल शाखा, उदयपुरसमय: सुबह 10.30 बजेदिनांक: 28 सितंबर 2026 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की प्रथम बैठक में सामाजिक एकता, युवा शक्ति और महिला भागीदारी को लेकर हुआ मंथन गवरी को पाखंड बताने वाली टिप्पणी पर बवाल, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया वीडियो में गवरी के पात्रों के श्रृंगार और पुरुषों के महिला स्वरूप पर उठाए थे सवाल, बाद में मांगी माफी