उदयपुर, 27 सितंबर। सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की प्रथम बैठक उदयपुर में आयोजित हुई। राजस्थान प्रदेश महिला इकाई की मेजबानी में हुई इस बैठक में समाज के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ युवाओं और महिलाओं को अधिक सक्रिय रूप से जोड़ने तथा समाजहित की सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। राजस्थान प्रदेश महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधा व्यास के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी ने की। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री रवि ठक्कर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोज दवे, प्रदेश महामंत्री मुकेश आचार्य सहित विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और नई पीढ़ी की भागीदारी से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महासभा का प्रयास समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में निवास कर रहे समाजबंधुओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि आपसी संवाद, सहयोग और समन्वय के माध्यम से समाज के हित में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा सके। उन्होंने युवाओं को समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही पदाधिकारियों से आह्वान किया कि व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित को प्राथमिकता दी जाए और संगठन के माध्यम से रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। प्रदेश से जिला स्तर तक संवाद मजबूत करने पर जोर राष्ट्रीय महामंत्री रवि ठक्कर ने संगठन की गतिविधियों को व्यापक बनाने के लिए प्रदेश और जिला इकाइयों के बीच नियमित संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिला इकाई को सक्रिय और सशक्त मंच उपलब्ध होने से सामाजिक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों को और विस्तार दिया जा सकता है। राजस्थान प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुधा व्यास ने बैठक में पहुंचे सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला इकाई सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और अतिथियों का तिलक लगाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया। राजस्थान प्रदेश महिला इकाई के पदाधिकारियों का भी उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत-सम्मान के दौरान समाज की पारंपरिक आत्मीयता और संगठनात्मक एकता का माहौल दिखाई दिया। इसके बाद विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के आगामी विस्तार और गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव रखे। युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाजहित में सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को गति देने जैसे विषय बैठक के प्रमुख केंद्र में रहे। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्रीमती सरोज व्यास ने किया। बैठक में समाज के अनेक गणमान्यजन, पदाधिकारी और समाजबंधु उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेलजोल मेले में ‘दिवेर विजय’ ने जीवंत किया महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास तीन दिन बैंक रहेंगे हड़ताल पर, उदयपुर में टाउन हॉल शाखा के बाहर कल प्रदर्शन