एमजी हेक्टर वाहन से मेड इन यूएसए शॉटगन, देशी बंदूक एवं 35 कारतूस बरामद; मुम्बई निवासी आरोपी गिरफ्तार जयपुर 9 मई। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्थान एटीएस की सटीक आसूचना पर गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई गोरेगांव ईस्ट निवासी आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र रामरतन अग्रवाल (46) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक मेड इन यूएसए शॉटगन, एक देशी बंदूक तथा 35 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी एमजी हेक्टर कार में इन हथियारों का परिवहन कर रहा था।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एएनटीएफ एवं एजीटीएफ श्री दिनेश एम.एन. ने बताया कि एटीएस आईजी श्री राजेश सिंह, डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन और एसपी ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक कुलवीर सिंह एवं हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को शुक्रवार 08 मई को एक एमजी हेक्टर गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर MH-47-AU-0117 में अवैध हथियार होने का इनपुट मिला था।उक्त इनपुट पर सम्बन्धित वाहन की लोकेशन का पता लगाने के लिए आवश्यक सीसीटीवी फुटेज के डाटा का विश्लेषण किया तो उक्त गाड़ी का रूट जयपुर से पालनपुर, गुजरात होना पाया। इस पर राजस्थान एटीएस द्वारा उक्त इनपुट को गुजरात एटीएस से शेयर किया गया।राजस्थान एटीएस की इस सूचना पर गुजरात के बनासकांठा पुलिस द्वारा एमजी हेक्टर गाड़ी को रोक तलाशी के दौरान गाड़ी में एक मेड इन यूएसए शॉटगन, एक देशी बंदूक एवं 35 कारतूस मिलने पर वाहन मालिक एवं चालक कृष्ण कुमार अग्रवाल को अवैध हथियार रखने एवं परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।राजस्थान एटीएस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियारों के परिवहन, खरीद-फरोख्त या कब्जे से संबंधित कोई भी सूचना एटीएस हेल्पलाईन नम्बर 0141-2610949 एवं वाट्सएप्प नम्बर 90001-999070 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा उपयुक्त इनाम भी दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोशल मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों पर एटीएस की बड़ी कार्रवाई एटीएस का बड़ा एक्शन: लोरेंस गैंग के गुर्गे सुनील मीणा का करीबी गिरफ्तार, घर में छिपा रखे थे जिंदा कारतूस