उदयपुर। राजस्थान में संचालित आईवीएफ सेंटरों में अनियमितताओं और अंडों की कथित अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायतों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उदयपुर में जांच के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर दो सेंटरों का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि हाल ही में उदयपुर जिले के आईवीएफ सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद राज्य स्तर पर एआरटी एवं सरोगेसी के राज्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। साथ ही उदयपुर जिले में पंजीकृत सभी आईवीएफ सेंटरों की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों को तैनात कर औचक निरीक्षण करवाया गया। 28 IVF सेंटरों की हुई जांच जांच टीमों ने उदयपुर जिले में संचालित कुल 28 आईवीएफ सेंटरों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में 2 मई 2026 को अमर आशीष हॉस्पिटल एवं IVF सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एआरटी बैंक, एआरटी क्लीनिक (लेवल-2) और सरोगेसी क्लीनिक से संबंधित दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं और कमियां सामने आईं। इसके बाद विभाग ने अमर आशीष हॉस्पिटल एवं IVF सेंटर के एआरटी बैंक, एआरटी क्लीनिक और सरोगेसी क्लीनिक का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा सम्पत एआरटी बैंक में भी निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं। विभाग ने उसके पंजीकरण को भी अगले आदेशों तक निलंबित कर दिया है। बाकी सेंटरों की जांच जारी विभाग के अनुसार शेष IVF और ART सेंटरों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। “किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं” प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि ART विनियमन अधिनियम 2021 और सरोगेसी विनियमन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य, महिलाओं के अधिकारों और चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में पंजीकृत सभी एआरटी बैंक, एआरटी क्लीनिक और सरोगेसी क्लीनिकों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि सामने आने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘सुदर्शन चक्र-2’ अभियान में बड़ी सफलता: 7 साल से फरार NDPS आरोपी गिरफ्तार कुराबड़ पुलिस ने स्थायी वारंटी पकड़ा, बाघपुरा पुलिस ने तलवारबाज आरोपी दबोचा