24 News Update उदयपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुराबड़ थाना पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया, वहीं बाघपुरा थाना पुलिस ने राहगीरों को तलवार दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से तलवार बरामद की है। 7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तारमहानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक गोपाल चंदेल के सुपरविजन में कुराबड़ थानाधिकारी तेजु सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी ललित पुत्र दौला, निवासी मंडाई, थाना कुराबड़, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिकाकार्रवाई में थानाधिकारी तेजु सिंह के साथ शांतिलाल, राजेन्द्र कुमार, भुराराम और माधु सिंह शामिल रहे। राहगीरों को तलवार दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदूसरी कार्रवाई में बाघपुरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम ने टीम के साथ की। पुलिस ने आरोपी लोकेश पुत्र राजमल, निवासी जैकड़ा गवाड़ी फला, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाकार्रवाई में थानाधिकारी वेलाराम के साथ प्रवीण कुमार, महेन्द्र सिंड, जीवतराम और अरविन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IVF सेंटरों पर सरकार सख्त: उदयपुर के दो IVF सेंटरों का पंजीकरण निलंबित, जांच तेज ‘सुदर्शन चक्र-2’ अभियान में सविना पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार