24 News Update उदयपुर। सविना थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह ने टीम के साथ यह कार्रवाई की। NDPS एक्ट के मामले में था वांछितपुलिस के अनुसार आरोपी गणपत पुत्र शंकर, निवासी मन्थारिया, थाना निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़, प्रकरण संख्या 274/19 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 8/15, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 299 जाफौ के तहत मामला दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ जारीपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले में अन्य कड़ियों और संभावित नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी गजवीर सिंह के साथ लालसिंह राव और छगन लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘सुदर्शन चक्र-2’ अभियान में बड़ी सफलता: संगठित अपराध का फरार हिस्ट्रीशीटर राहिल शेख गिरफ्तार IVF सेंटरों पर सरकार सख्त: उदयपुर के दो IVF सेंटरों का पंजीकरण निलंबित, जांच तेज