24 News Update उदयपुर, 3 जुलाई। राज्य सरकार ने कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026-27 में कृषि विषय की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने हेतु राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्राएं 1 जुलाई 2026 से 31 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगी। कृषि आयुक्तालय ने सभी जिला परिषदों के संयुक्त निदेशक (कृषि) को निर्देश दिए हैं कि वे जिले के कृषि विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को योजना की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जनवरी 2027 के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने संस्था प्रमुखों से आवेदन के दौरान छात्राओं के अध्ययनरत वर्ष की सही जानकारी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर और बिना किसी त्रुटि के किया जा सके। इतनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि11वीं एवं 12वीं (कृषि): ₹15,000 प्रतिवर्षबीएससी (कृषि): ₹25,000 प्रतिवर्षएमएससी (कृषि): ₹25,000 प्रतिवर्षपीएचडी (कृषि): ₹40,000 प्रतिवर्षपिछले वर्ष 35 हजार छात्राओं को मिला लाभ वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत उदयपुर जिले की करीब 1,350 छात्राओं को 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई थी। वहीं, राज्यभर में लगभग 35 हजार छात्राओं को 70 करोड़ रुपये का लाभ मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह 5 को पूर्व अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण, मेनारिया समाज ने दी श्रद्धांजलि