24 News Update उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह 5 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे रख्यावल स्थित नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज के पंचों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवाओं और समाजजनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी।मेवाड़ चौखला के अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत (घासा) ने बताया कि समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने मेवाड़ चौखला के सभी पंचों, समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकारिणी सदस्यों और युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।महामंत्री डीसी प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि इस अवसर पर नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर में विधि-विधान के साथ तस्वीर स्थापना की जाएगी। साथ ही मंदिर निर्माण में आर्थिक एवं अन्य सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान एवं स्वागत भी किया जाएगा।समारोह के उपरांत समाजजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है। यह स्नेहभोज प्रजापत परिवार, नउवा की ओर से आयोजित किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने किए 126 सूर्यनमस्कार, फतहसागर की पाल पर हजारों लोगों को किया रोमांचित कृषि छात्राओं के लिए खुशखबरी: प्रोत्साहन राशि के आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 तक करें अप्लाई