24 News Update उदयपुर, 3 जुलाई। मेनारिया समाज ग्राम सभा, पानेरियों की मादड़ी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बद्रीलाल कचरावत की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निरंजन राष्ट्रीय व्यायामशाला, बजरंग क्लब एवं मेनारिया समाज ग्राम सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बद्रीलाल कचरावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान समाजजनों ने उनके समाजसेवा, संगठनात्मक कार्यों और जनकल्याण के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।समाज के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बावड़ी वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी पहल है।कार्यक्रम में मेनारिया समाज ग्राम सभा के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृषि छात्राओं के लिए खुशखबरी: प्रोत्साहन राशि के आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 तक करें अप्लाई दो दिवसीय नि:शुल्क रोग निवारण शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा पर मिलेगा विशेषज्ञों का परामर्श