24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वृद्ध महिला से सोने का मादलिया लूटने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सोने का मादलिया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में मोबाइल झपटमारी की कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को भुवाणा निवासी अर्जुनलाल डांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी दादी डाली डांगी घर के बाहर चौक में अकेली बैठी थीं। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे बाइक पर आए दो युवक उन्हें धमकाकर गले में पहना करीब 4 से 5 ग्राम वजनी सोने का मादलिया झपटकर फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कई जगह दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लूटा गया सोने का मादलिया उन्होंने कंनक ज्वैलर्स के संचालक मनोहर सिंह को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने मनोहर सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादलिया बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल झपटमारी की अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया है। पुलिस अब उनसे अन्य मामलों को लेकर भी गहन पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में भुवाणा निवासी सुरेश, देव मगरी निवासी रवि और नीरज के साथ बड़गांव क्षेत्र निवासी ज्वेलर्स संचालक मनोहर सिंह शामिल हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी भरत योगी, उप निरीक्षक देवीलाल, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, कांस्टेबल शिम्भुराम, अचलाराम और राजकुमार की अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, बाघपुरा पुलिस ने हथियार किया जब्त