24 News Upadte उदयपुर। जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में राहगीरों को तलवार दिखाकर डराने-धमकाने और इलाके में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तलवार भी बरामद की गई है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध हथियारों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और झाड़ोल वृत्ताधिकारी विवेकसिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम ने टीम के साथ आरोपी को दबोचा।पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश पुत्र नरसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी उपली गोरण, थाना बाघपुरा सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। उसकी हरकतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था और आमजन में भय व्याप्त हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तलवार बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।कार्रवाई में उप निरीक्षक योगेश नागदा, हेड कांस्टेबल कमलकिशोर, कांस्टेबल सुनील कुमार और सुरेश कुमार की अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मजदूर को रास्ते में रोककर लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने का मादलिया लूटने वाली गैंग पकड़ी, उदयपुर में मोबाइल स्नैचिंग का भी खुलासा