24 News Update उदयपुर। राजस्थान में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने मई माह में बड़ा प्रहार करते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। प्रदेशभर में चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत न केवल लाखों लीटर वॉश नष्ट किया गया, बल्कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर 1 से 27 मई 2026 तक प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रही। अभियान के दौरान विभाग ने कुल 1951 प्रकरण दर्ज किए, जबकि 894 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध कारोबार की कमर तोड़ने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 5 लाख 27 हजार 234 लीटर वॉश को नष्ट करने की रही। इसके साथ ही प्रदेशभर से 6941 लीटर देशी शराब, 38886 लीटर अंग्रेजी शराब, 19685 लीटर बीयर, 12993 लीटर हथकड़ शराब और स्प्रिट भी जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।अभियान में शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने 7 बड़े वाहन, 12 चार पहिया, एक तिपहिया और 65 दुपहिया वाहन जब्त किए हैं। पाली में आबकारी टीम ने एक परचून की दुकान पर दबिश देकर “फॉर सेल इन पंजाब” अंकित अंग्रेजी शराब बरामद की, जबकि डूंगरपुर में ईपीएफ दल ने 500 लीटर वॉश और एक अवैध भट्टी को नष्ट किया। मौके से 10 लीटर महुआ शराब भी बरामद हुई। धौलपुर में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक से 192 पव्वे देशी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अलवर जिले के दादर सेवड़ी गांव में कार्रवाई कर एक हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया।आबकारी विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अवैध शराब के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने का मादलिया लूटने वाली गैंग पकड़ी, उदयपुर में मोबाइल स्नैचिंग का भी खुलासा महिला अधिवक्ता प्रकरण में बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, आरोपी जारोली की पैरवी नहीं करेंगे वकील