24 News Update कोटड़ा। झाड़ोल और गोगुंदा में किसान सभा व आदिवासी जनाधिकार एका मंच देंगे गिरफ्तारियां; वन अधिकार पट्टे, पेसा कानून, रोजगार, आरक्षण और बिजली निजीकरण समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनउदयपुर। वन अधिकार, जल-जंगल-जमीन और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर 10 अगस्त को उदयपुर जिले के आदिवासी इलाकों में आंदोलन तेज होगा। अखिल भारतीय किसान सभा और आदिवासी जनाधिकार एका मंच के संयुक्त आह्वान पर कोटड़ा, झाड़ोल और गोगुंदा में कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देंगे। संगठनों ने इसके लिए गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।किसान सभा के सचिव प्रभुलाल भगोरा ने बताया कि आंदोलन का सबसे प्रमुख मुद्दा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत पात्र आदिवासी परिवारों को उनके अधिकार दिलाना है। उनका कहना है कि पीढ़ियों से जंगल और वनभूमि पर निर्भर परिवारों को अब तक कानूनी अधिकार नहीं मिल पाया है। कई पात्र परिवारों के दावे खारिज किए गए हैं, जबकि अनेक मामलों में कब्जे वाली जमीन के मुकाबले बेहद कम क्षेत्रफल के पट्टे दिए गए हैं। राजस्थान में 1.18 लाख आवेदन, 66 हजार से ज्यादा खारिजसंगठन के अनुसार फरवरी 2026 तक राजस्थान में वन अधिकार पट्टों के लिए 1,18,675 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 51,775 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 66,213 आवेदन अस्वीकृत हुए। उदयपुर जिले में कुल 22,553 आवेदनों में से 12,758 स्वीकृत और 9,775 आवेदन खारिज किए जाने का दावा किया गया है। भगोरा ने आरोप लगाया कि कई आदिवासी परिवारों का लंबे समय से 10 से 20 बीघा तक भूमि पर कब्जा होने के बावजूद उन्हें केवल 2 से 4 बीघा भूमि के ही पट्टे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून की मूल भावना के अनुरूप पात्र परिवारों को उनका वास्तविक अधिकार मिलना चाहिए। आंदोलन की मांगों का दायरा बड़ा10 अगस्त के आंदोलन में वन अधिकार पट्टों के साथ बिलानाम भूमि का कब्जाधारियों को आवंटन करने की मांग भी उठाई जाएगी। संगठनों ने विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन को केवल अंगूठे या आंख की पुतली की पहचान नहीं होने के कारण बंद नहीं करने तथा बंद की गई पेंशन दोबारा शुरू करने की मांग रखी है।आंदोलनकारी बिजली विधेयक 2025 वापस लेने, बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक की मांग भी करेंगे। इसके अलावा मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 200 दिन करने और मजदूरी 600 रुपए प्रतिदिन करने, पेसा अधिनियम 1996 को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सरकारी नौकरियों में आदिवासी आबादी के अनुपात में अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग रखी जाएगी। टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग आरक्षण और बजट की मांगसंगठनों ने टीएसपी क्षेत्रों में आदिवासियों की आबादी के अनुपात में भर्ती में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और प्रशासनिक सेवाओं में टीएसपी क्षेत्र के आदिवासियों के लिए पृथक आरक्षण की मांग भी उठाई है। इसके साथ ही जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर आदिवासी समुदाय के अधिकार, आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए आबादी के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकार से बजट आवंटन तथा जनगणना के आधार पर आदिवासी आबादी के अनुपात में आरक्षण बढ़ाने की मांग शामिल है। किसान सभा ने अमेरिका के साथ कृषि क्षेत्र में की गई ट्रेड डील को रद्द करने की मांग भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल की है। गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ताआंदोलन को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता झाड़ोल, कोटड़ा और गोगुंदा क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रेमचंद पारगी, जगदीश पारगी, दल्लाराम लउर, हाकरचंद खराड़ी, बाबूलाल वडेरा, कैलाश बोदर, चंदूलाल, लातूराम, शंकरलाल पारगी, श्रवण और देवाराम सहित अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि 10 अगस्त को तीनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जुटेंगे तथा अपनी मांगों के समर्थन में गिरफ्तारी देकर सरकार तक विरोध का संदेश पहुंचाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 79 मिनट में ज्वेलरी शॉप साफ करने वाला एक आरोपी इटावा से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत 3 फरार यूपी के थानों के सीसीटवी फुटेज मिलने लगे आम जनता को, राजस्थान में अब भी नेताओं की शह पर सीसीटीवी पर पुलिस का पहरा