24 News Update जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-हावडा व खातीपुरा (जयपुर)-हावडा एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार :- गाडी संख्या 04803, जोधपुर-हावडा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से 17.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन व 23.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 10.15 बजे हावडा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं..दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 18 शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें। गाडी संख्या 09715, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 को (01 ट्रिप) खातीपुरा से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.15 बजे हावडा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी,सुबेदारगंज, पं..दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रहनारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारी बाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 10 शयनयान 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें। नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं में लिनेन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण व ऊर्जा दक्षता में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति सरकारी स्कूलों में पप्पू अब पासबुक पढ़कर पास होगा, 9 साल से लगा प्रतिबंध हटा