24 न्यूज अपडेट, जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 8 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर आगामी आदेशों तक अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के ठहराव का समय और स्थान निम्नानुसार रहेगा:14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक):4 सितम्बर 2025 से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन मलिया मियाना स्टेशन पर सुबह 06:43 बजे पहुंचेगी और 06:45 बजे प्रस्थान करेगी।16534 बैंगलुरु-भगत की कोठी एक्सप्रेस (साप्ताहिक):7 सितम्बर 2025 से बैंगलुरु से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 06:50 बजे पहुंचेगी और 06:52 बजे प्रस्थान करेगी।16533 भगत की कोठी- बैंगलुरु एक्सप्रेस (साप्ताहिक):10 सितम्बर 2025 से भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर दोपहर 12:22 बजे पहुंचेगी और 12:24 बजे प्रस्थान करेगी।16312 तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (साप्ताहिक):6 सितम्बर 2025 से तिरुवनंतपुरम से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 08:38 बजे पहुंचेगी और 08:40 बजे प्रस्थान करेगी।16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (साप्ताहिक):9 सितम्बर 2025 से श्रीगंगानगर से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 05:45 बजे पहुंचेगी और 05:47 बजे प्रस्थान करेगी।12216 बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय सुपरफास्ट गरीब रथ (साप्ताहिक):3 सितम्बर 2025 से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर रात 20:42 बजे पहुंचेगी और 20:44 बजे प्रस्थान करेगी।12215 दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट गरीब रथ (साप्ताहिक):4 सितम्बर 2025 से हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर रात 22:05 बजे पहुंचेगी और 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक):8 सितम्बर 2025 से बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन सिद्धपुर स्टेशन पर रात 21:23 बजे पहुंचेगी और 21:25 बजे प्रस्थान करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान: 13 ट्रेनों में कार्रवाई, 520 यात्री पकड़े गए, ₹2.12 लाख का जुर्माना गांव चलो अभियान से बदलेंगे गांवों के हालात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, किसानों के 4.49 करोड़ भू-नक्शे ऑनलाइन, 87% को मिली फार्मर आईडी