24 News Update जयपुर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद जयपुर प्रशासन ने भी छात्र सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को जयपुर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शहर के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच के लिए अभियान चलाया।जांच के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकासी मार्ग (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और फायर एनओसी की जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर नगर निगम ने 14 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी को सील कर दिया, जबकि 24 से ज्यादा संस्थानों को फायर सेफ्टी सुधारने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जयपुर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में जाते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इन संस्थानों पर हुई कार्रवाईनगर निगम ने जिन संस्थानों को सील किया उनमें:कार्तिक कॉम्पिटिशन एकेडमीअरावली क्लासेसमैड गुरुराजस्थान जेट क्लासेसविजीपी क्लासेस/जेजे क्लासेसएएसपी क्लासेसक्लास 24करियर विल ऑफलाइनइंटरनेशनल क्लासेसगुरुकुल लाइब्रेरीडीएन क्लासेसमां सरस्वती लाइब्रेरीडीएन लाइब्रेरीकार्तिक लाइब्रेरी फायर सिस्टम और एनओसी की हुई जांचनगर निगम की टीमों ने जांच में देखा कि संस्थानों में फायर फाइटिंग सिस्टम चालू हालत में हैं या नहीं, अग्निशमन उपकरण एक्सपायर तो नहीं हैं, इमरजेंसी एग्जिट खुले और सुरक्षित हैं या नहीं। इसके साथ ही संस्थानों से फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए। नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्र मीणा ने बताया कि हेरिटेज क्षेत्र में 4 जून से अब तक करीब 600 इकाइयों को फायर एनओसी को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें लगभग 150 कोचिंग और लाइब्रेरी भी शामिल हैं। नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आमेर और हवामहल जोन में अब तक 6 कोचिंग और लाइब्रेरी सील की जा चुकी हैं। इनमें कुछ संस्थान बेसमेंट में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे और वहां फायर फाइटिंग सिस्टम तथा इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं थी। वहीं सिविल लाइंस जोन में कुछ संस्थानों की फायर एनओसी दो साल पहले ही समाप्त हो चुकी थी। कई इलाकों में जारी रहा अभियाननगर निगम और पुलिस की टीमों ने गोपालपुरा बाइपास, रिद्धि सिद्धि चौराहा, रामगढ़ मोड़ सहित शहर के कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया। गोपालपुरा बाइपास के पास दृष्टि कोचिंग सेंटर और मदर्स एजुकेशन हब को भी नोटिस जारी किया गया। दृष्टि कोचिंग सेंटर को तीन दिन में फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त करने और छात्रों को फायर एंट्री-एग्जिट की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में भी कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़भाड़ वाले भवनों में निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट रेलवे में मेंटेनेंस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी: रॉलिंग ब्लॉक में रिफॉर्म पर मंथन, रविवार को मेगा ब्लॉक की योजना पर विचार