24 News update जयपुर। राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी NOWCAST WEATHER WARNING-08 के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने भरतपुर, करौली, धौलपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी बताई गई है।
इसके अलावा बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, सवाई माधोपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों की बड़ी शाखाओं, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा दृश्यता कम होने और फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है।
लोगों के लिए सलाह:
मेघगर्जन और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे या कमजोर संरचनाओं के पास शरण न लें।
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं व पानी के नल को छूने से बचें। मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading