24 न्यूज अपडेट, भोपाल। “हमने 11 बार इलेक्ट्रिक शॉक दिया, हर तीसरे मिनट CPR दिया, फिर भी धड़कन नहीं लौटी। लेकिन हमने हार नहीं मानी… क्योंकि हमें पता था कि लगातार 40-45 मिनट CPR देने से भी किसी की जान बच सकती है।”यह कहना है कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील चौधरी का, जिन्होंने 22 जुलाई को नागदा के रूपेटा गांव निवासी सनी गहलोत को 40 मिनट बाद मौत के मुंह से वापस लाने में सफलता पाई।बीपी चेक के दौरान गिर पड़े सनी, पल्स हो गई जीरोसनी सुबह से सीने में दर्द की शिकायत के चलते पहले एक लोकल डॉक्टर के पास गए, ECG करवाया, पर राहत नहीं मिली। दोपहर में वे डॉ. सुनील के क्लिनिक पहुंचे। बीपी चेक करवाते समय ही अचानक बेहोश हो गए, पल्स शून्य हो गई।डॉ. सुनील ने तुरंत CPR शुरू किया और ICU तक ले जाया गया। रास्ते भर CPR जारी रहा।100+ बार प्रति मिनट CPR, 11 शॉक के बाद भी ना लौटी सांसICU पहुंचते ही 360 जूल का डीसी शॉक और इमरजेंसी इंजेक्शन दिया गया। हर 3 मिनट में CPR दोहराया गया। एक मिनट में 100 से ज्यादा बार CPR दिया गया।11 बार डीसी शॉक देने के बाद भी दिल ने प्रतिक्रिया नहीं दी।12वां शॉक बना जीवन की डोरलगातार प्रयासों के बाद 12वें शॉक पर हार्टबीट लौटी, हालांकि बीपी अब भी शून्य था। इसके बाद तुरंत बीपी बढ़ाने की दवाएं और हार्ट एक्टिवेटिंग इंजेक्शन दिए गए।स्टडी का भरोसा बना उम्मीद की किरणडॉ. सुनील ने बताया कि कई डॉक्टर 15-20 मिनट बाद CPR बंद कर देते हैं, लेकिन एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल स्टडी के मुताबिक लगातार प्रयासों से 40-45 मिनट बाद भी हार्ट रिवाइव हो सकता है।उन्होंने कहा – “अगर 2-3 मिनट भी देरी होती है तो ब्रेन डेड हो सकता है। इसलिए हमने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मरीज को वापस लाया।”जीवनशैली ही दिल की बीमारी की जड़डॉ. चौधरी ने बताया कि तेज मसालेदार, तेल-घी से भरपूर भोजन, फास्ट फूड, और व्यायाम की कमी आज दिल की बीमारियों के सबसे बड़े कारण हैं।सीने में दर्द, घबराहट, पसीना और सांस फूलना – ये सभी हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को हल्के में न लें।उन्होंने कहा – “एक्सरसाइज, जॉगिंग, साइकलिंग को जीवनशैली में शामिल करना और शुगर कंट्रोल में रखना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रीवा से हड़पसर (पुणे) एवं जबलपुर से रायपुर नई ट्रेन सेवा प्रारंभ मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी केस में नया मोड़, बड़े भाई सचिन पर महिला का गंभीर आरोप: मंदिर में शादी, डिलीवरी का मुहूर्त, अब रेप केस