24 News Update ब्यावर। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने और आमजन में भय का माहौल बनाने के लिए मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी राजेश कसाना के सुपरविजन में पुलिस थाना जवाजा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम सिंह को दबोच लिया। ऐसे हुआ खुलासा3 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गश्त के दौरान आमजन को फुटेज दिखाकर युवक की पहचान करवाई। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक विक्रम सिंह निवासी नया गांव, जवाजा है। पूछताछ में चौंकाने वाला सचपुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वीडियो में दिख रही मारपीट वास्तविक नहीं थी। उसने अपने रिश्तेदार हरदयाल सिंह के साथ मिलकर यह वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लोगों में डर पैदा करने के मकसद से बनाया था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर “मच्छर की सर्विस” जैसे कैप्शन के साथ वायरल किया गया। पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वीडियो को वायरल करने व उसमें सहयोग करने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति सामने आती है। टीम की अहम भूमिकाकार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. नवल किशोर के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। साइबर शाखा और थाना स्टाफ की संयुक्त मेहनत से मामले का खुलासा संभव हो पाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जमकर खाउंगा, खाने भी दूंगा : XEN के घर से 8 लाख कैश, 25 लाख का गोल्ड बरामद, एसई की तलाश तेज सूदखोरी के आतंक से वीडियो बनाकर मौत को लगाया गले, मूल से 20 गुना राशि वसूली, फिर भी नहीं छोड़ा