24 News Update भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित आरसी व्यास कॉलोनी में रहने वाले 51 वर्षीय सूर्य प्रकाश दाधीच, जो जोधपुर के मरुधरा नर्सिंग कॉलेज में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे, मंगलवार रात आरके गार्डन के पास अचेत अवस्था में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन अपनी मौत से ठीक पहले उन्होंने एक ऐसा वीडियो सुसाइड नोट छोड़ा जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। अपने साले के नाम रिकॉर्ड किए गए इस भावुक संदेश में सूर्य प्रकाश ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वे कर्ज की मूल राशि का 20 गुना से ज्यादा हिस्सा ब्याज के तौर पर चुका चुके थे, इसके बावजूद सूदखोरों की भूख शांत नहीं हो रही थी। वीडियो में उन्होंने रुंधे गले से गुहार लगाई कि इस वीडियो को पुलिस को दिखाया जाए और उनके जाने के बाद उनके परिवार व मासूम बच्चों को इन दरिंदों से बचाया जाए। उन्होंने अपने साले से अंतिम इच्छा जताते हुए कहा कि वह 12 दिन उनके बेटे केशव के साथ रहे और परिवार पर कोई आंच न आने दे।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूदखोर न केवल सूर्य प्रकाश को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, बल्कि उनकी बेटी, जो अहमदाबाद में नौकरी कर रही है, उसे भी फोन पर लगातार भद्दी गालियां और धमकियां दी जा रही थीं। सामाजिक बदनामी के डर और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सूर्य प्रकाश इतने गहरे तनाव में थे कि उन्हें आत्महत्या ही एकमात्र रास्ता नजर आया। परिजनों का कहना है कि आज भी सूदखोरों के फोन मृतक के नंबर पर आ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि उनमें कानून का कोई खौफ नहीं है। फिलहाल, सुभाष नगर थाना पुलिस ने वीडियो सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है, ताकि एक परिवार को तबाह करने वाले इन सूदखोरों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया ‘मारपीट’ का फर्जी वीडियो, आरोपी गिरफ्तार अखनूर सेक्टर में शहीद हुआ ब्यावर का अग्निवीर लाल, चार महीने बाद था रिटायरमेंट