24 News Update उदयपुर। जिला न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन उदयपुर ने एक महिला अधिवक्ता से जुड़े प्रकरण में बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से तय किया है कि गिरफ्तार आरोपी अनिल जारोली की ओर से कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। बार एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीड़ित महिला अधिवक्ता ने आरोपी अनिल जारोली के खिलाफ थाना घंटाघर में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित महिला अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन उदयपुर से सहयोग की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आरोपी के पक्ष में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया।बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र जैन और महासचिव लोकेश गुर्जर ने अधिवक्ता हित और महिला अधिवक्ता के समर्थन को ध्यान में रखते हुए सभी अधिवक्ताओं से इस निर्णय का पालन करने की अपील की है। बार एसोसिएशन के इस फैसले को अधिवक्ता समुदाय में एकजुटता और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा शिकंजा: मई में 5.27 लाख लीटर वॉश नष्ट, 894 गिरफ्तार पर्यटन स्थल पर आपदा से निपटने की तैयारी, करणी माता रोप-वे पर लाइव रेस्क्यू ड्रिल