24 News Update जयपुर। राजस्थान की लोक कला और बहरूपिया परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली बड़ी उपलब्धि सामने आई है। दौसा जिले के बांदीकुई निवासी प्रसिद्ध बहरूपिया कलाकार अकरम खान का चयन संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान लोक नृत्य श्रेणी में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।संगीत नाटक अकादमी के सचिव राजू दास के अनुसार, अकरम खान को पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए नकद राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह में ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे।अकरम खान का उदयपुर की कला नगरी से भी खास जुड़ाव रहा है। वे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के शिल्पग्राम उत्सव सहित कई मंचों पर अपनी बहरूपिया कला और अलग-अलग स्वांग प्रस्तुत कर चुके हैं। उनकी प्रस्तुतियों ने उदयपुर के कलाप्रेमियों के बीच खास पहचान बनाई है।अकरम खान अपने भाई शमशेद बहरूपिया के साथ देश-विदेश के कई मंचों पर लोक कला की छटा बिखेर चुके हैं। उनका यह सम्मान राजस्थान की पारंपरिक लोक संस्कृति और बहरूपिया कला के संरक्षण को नई पहचान देगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर, रेलवे मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक एक दिन में 8,317 वाहनों पर कार्रवाई, ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट सबसे बड़े निशाने पर