24 News Update जयपुर। जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को लंबित न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति, समयबद्ध जवाबदारी और न्यायिक आदेशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने की। उन्होंने रेलवे बोर्ड के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि न्यायिक प्रकरणों से संबंधित सभी जानकारियां लिम्बस पोर्टल पर रियल टाइम आधार पर अपडेट की जाएं। साथ ही लंबित मामलों से जुड़े दस्तावेज तत्काल अपलोड करने और मासिक अनुपालना रिपोर्ट प्रत्येक माह के अंतिम दिन प्रधान कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने लंबित अवमानना प्रकरणों पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि सभी न्यायिक मामलों में जवाब निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं तथा सिविल न्यायालयों के आदेशों की अनुपालना समय पर सुनिश्चित की जाए, जिससे अवमानना की स्थिति उत्पन्न न हो।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि उच्च वित्तीय महत्व वाले मामलों में जवाब या दावा न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले संबंधित विभागाध्यक्ष की स्वीकृति ली जाए, ताकि रेलवे का पक्ष तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से रखा जा सके और संस्थान के हितों की रक्षा हो।उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया ने सभी न्यायिक प्रकरणों की अद्यतन स्थिति लिम्बस पोर्टल पर दर्ज करने, लंबित एक्सेप्शन रिपोर्ट का तत्काल निस्तारण करने और समय पर जवाब-दावा दाखिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने रेलवे अधिवक्ताओं के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए, जिससे मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।बैठक के दौरान आर्बिट्रेशन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आर्बिट्रेशन प्रकरणों के डाटाबेस को अद्यतन रखने और लंबित प्रक्रियाओं की सतत निगरानी करने पर जोर दिया, ताकि अवार्ड जारी होने के बाद समयबद्ध निर्णय लिया जा सके।बैठक के अंत में बीकानेर मंडल के मुख्य विधि सहायक विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ दो हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फायर एनओसी नहीं होने पर सील भवनों को राहत, तीन दिन में होंगे डी-सील दौसा के बहरूपिया कलाकार अकरम खान को मिलेगा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार