24 news Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय, जयपुर में शुक्रवार को लंबित न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित अवमानना प्रकरणों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि अपर महाप्रबंधक ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि न्यायालय में जवाब दाखिल करने से पहले संबंधित अधिकारियों, मुख्य विधि सहायकों और रेलवे अधिवक्ताओं के साथ आंतरिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए, ताकि न्यायालय में रेलवे की ओर से सटीक और तथ्यपूर्ण स्थिति प्रस्तुत की जा सके। साथ ही, उन्होंने अनुपालना संबंधी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए सभी आदेशों को निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक की शुरुआत में उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया ने इस माह के न्यायिक प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उपस्थित मुख्य विधि सहायकों को समय-सीमा के भीतर न्यायालय में जवाब दाखिल करने एवं न्यायालयीय आदेशों की समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अवमानना की संभावना न्यूनतम रहे।इस दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी (लीगल) बलवीर सिंह वर्मा ने भी मामलों के त्वरित निस्तारण से संबंधित अपने सुझाव साझा किए। बैठक के अंत में अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने अजमेर मंडल के विनय कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं ₹2000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिविल लाइंस में सुबह का हड़कंप: वीवीआईपी ज़ोन में भटका लेपर्ड, दो घंटे की दहशत के बाद रेस्क्यू जयपुर में फर्जी ‘अमेजन–एपल कस्टमर केयर’ कॉल सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 60 आरोपी गिरफ्तार