उदयपुर, 05 अक्टूबर। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के सूमी शहर में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन हमले से भारी तबाही हुई है। भरतपुर निवासी 57 वर्षीय राजीव गुप्ता की कंपनी कुसुम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री को 4 अक्टूबर की सुबह निशाना बनाया गया। हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि फैक्ट्री के मालिक राजीव गुप्ता हमले के समय सूमी में नहीं थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

राजीव गुप्ता के चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, हमले के दौरान राजीव गुप्ता कीव में मौजूद थे। उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने शुरुआत में भारत से दवाओं का आयात कर कारोबार शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2009 में सूमी में अपनी उत्पादन इकाई स्थापित की गई।

मुख्य इमारत को भारी नुकसान

ड्रोन हमले के बाद फैक्ट्री परिसर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मुख्य भवन का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हमले के बाद घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया। शुरुआती आकलन में कंपनी को कम से कम 400 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। सूमी स्थित यह फैक्ट्री रूस की सीमा से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर बताई गई है।

हमले के समय फैक्ट्री में सामान्य दिनों की तुलना में मजदूरों की संख्या कम थी। इसके बावजूद हमले में एक इंजीनियर की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। मुख्य उत्पादन भवन को नुकसान पहुंचने के बाद फैक्ट्री का नियमित काम प्रभावित हुआ है।

2009 में सूमी में शुरू किया था उत्पादन

राजीव गुप्ता ने 2009 में यूक्रेन के सूमी शहर में दवा उत्पादन शुरू किया था। कंपनी का कारोबार आगे बढ़ने के साथ भारत में भी उत्पादन इकाइयां स्थापित की गईं। वर्तमान में कुसुम हेल्थकेयर 50 से ज्यादा ब्रांड की जेनेरिक दवाओं का उत्पादन करती है। इनमें टैबलेट, कैप्सूल और लिक्विड मेडिसिन शामिल हैं।

कंपनी के उत्पाद यूक्रेन के अलावा उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, फिलीपींस समेत कई देशों में पहुंचते हैं। कंपनी का कारोबार 9 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।

भिवाड़ी और पीथमपुर में भी यूनिट

कुसुम हेल्थकेयर की भारत में भी उत्पादन इकाइयां हैं। राजस्थान के भिवाड़ी और मध्य प्रदेश के पीथमपुर, इंदौर में कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट संचालित हैं। कंपनी खुद को भारतीय जड़ों वाली यूक्रेनी फार्मास्युटिकल कंपनी के रूप में पेश करती है।

कंपनी का शुरुआती कारोबार भारत से दवाओं के वितरण और आयात से जुड़ा था। बाद में यूक्रेन में खुद का उत्पादन शुरू किया गया और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार किया गया।

युद्ध के बीच भी जारी था उत्पादन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद भी सूमी स्थित यह फैक्ट्री काम करती रही। अब ड्रोन हमले से मुख्य उत्पादन भवन को भारी क्षति पहुंचने के कारण कंपनी का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और फैक्ट्री में उत्पादन कब तक सामान्य हो पाएगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading