नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में मंगलवार शाम CISF कैंप में साथी जवान ने अपने सहकर्मियों पर फायरिंग कर दी। घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जानकारी में फायरिंग से पहले जवानों के बीच विवाद की बात सामने आई है। आरोपी जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना बसोहली के माश्का गांव स्थित सेवा जलविद्युत परियोजना के CISF कैंप में हुई। यह इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार घटना शाम करीब 7.30 बजे हुई। 2009 बैच के हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग का आरोप प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से साथियों पर गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। CISF मुख्यालय ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। फायरिंग के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना के बाद CISF और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कैंप का जायजा लिया और जांच शुरू की। अभी तक विवाद की सटीक वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IAS की कुर्सी छोड़ी, अब राजनीति की राह पर दिव्या मित्तल; बोलीं- किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ चलूंगी