उदयपुर, 05 अक्टूबर। असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल के असारवा और हिम्मतनगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। नई समय-सारणी 6 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन अब असारवा स्टेशन से सुबह 8:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद हिम्मतनगर स्टेशन पर सुबह 10:25 बजे पहुंचेगी और 10:27 बजे रवाना होगी। हिम्मतनगर के बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि नई टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए वे स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें, ताकि ट्रेन छूटने की परेशानी से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भरतपुर के कारोबारी की यूक्रेन स्थित दवा फैक्ट्री पर ड्रोन अटैक, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान