24 New sUpdate उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (MLSU) के आर्ट्स कॉलेज में बीए फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2026-27) में रेगुलर प्रवेश के लिए अस्थायी वरीयता सूची (ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट) जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 23 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
कॉलेज प्रशासन ने ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट को कॉलेज के नोटिस बोर्ड के साथ ही यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 27 जून से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो. नीरज शर्मा ने बताया कि बीए फर्स्ट सेमेस्टर के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी जारी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। प्रवेश समिति के संयोजक एवं सह अधिष्ठाता डॉ. नवीन नंदवाना ने बताया कि कई विद्यार्थियों के नाम फिलहाल पेंडिंग लिस्ट में रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि कई आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान 12वीं कक्षा की मार्कशीट अपलोड नहीं की थी या फिर अपलोड की गई मार्कशीट स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसे विद्यार्थी यदि मेरिट लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें 23 जून 2026 की दोपहर 1 बजे तक कॉलेज पहुंचकर अपनी 12वीं की मार्कशीट जमा करानी होगी।
यदि किसी विद्यार्थी को जारी अस्थायी मेरिट सूची को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है तो वह भी 23 जून दोपहर 1 बजे तक दर्ज करा सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को कॉलेज की स्टूडेंट ब्रांच की खिड़की नंबर 2 पर जाकर आवेदन फॉर्म (चालान नंबर) और संबंधित दस्तावेज जमा कराने होंगे।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 23 जून दोपहर 1 बजे के बाद कोई नया दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही किसी आपत्ति पर विचार किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में आ चुके हैं और नाम के आगे कोई टिप्पणी दी गई है, वे काउंसलिंग के समय आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट 24 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद 27, 28 और 29 जून 2026 को ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित होगी। रविवार होने के बावजूद 28 जून को भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को अपने मेरिट नंबर, निर्धारित तारीख और समय के अनुसार स्वयं कॉलेज पहुंचना होगा। किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।

ऑनलाइन या QR कोड से जमा कर सकेंगे फीस
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को सभी मूल दस्तावेज, उनकी दो-दो हस्ताक्षरित फोटो कॉपी और ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी साथ लानी होगी। कॉलेज प्रशासन ने इस बार फीस जमा कराने की प्रक्रिया को भी डिजिटल बनाया है। प्रवेश पक्का होने के बाद विद्यार्थी फीस ऑनलाइन या QR Code स्कैन कर जमा कर सकेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading