24 News update उदयपुर। भारत के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की प्रदेश, संभाग और जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने की है। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं योग्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित कार्यकारिणी में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. परमवीर सिंह दुलावत (बंबोरा) को दी गई है। डॉ. दुलावत ने एमए, एमफिल और पीएचडी के साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता, पत्रकारिता क्षेत्र का अनुभव और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने विश्वास जताया कि डॉ. परमवीर सिंह दुलावत के नेतृत्व में उदयपुर शहर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पत्रकारों के हितों, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. दुलावत की नियुक्ति पर उदयपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading