24 News Update उदयपुर, 20 जून। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 22 जून सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि 23 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत 22 जून को उदयपुर के विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सम्मान समारोह में उन खिलाड़ियों एवं कोच का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने खेल कौशल से उदयपुर जिले एवं राजस्थान प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।संघ के संरक्षक जालमचंद जैन ने कहा कि उदयपुर जिला ओलंपिक संघ का हमेशा प्रयास रहा है कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रेरणा मिले, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।समारोह में उदयपुर जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त सभी खेल संघों के पदाधिकारी, जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह चौहान को संयोजक बनाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंजु सह मंत्री एवं प्रेमलता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत MLSU में बीए फर्स्ट सेमेस्टर की ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट जारी, 23 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति