24 Nerws Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। बेंगू क्षेत्र के ग्राम बिछोर निवासी 15 वर्षीय छात्र रूद्रप्रताप सिंह चुण्डावत ने जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान राज्य रायफल एवं पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।रूद्रप्रताप ने 10 मीटर एयर रायफल सब यूथ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 400 में से 398 निशाने टारगेट पर लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर रायफल जूनियर और यूथ कैटेगरी में कांस्य पदक भी जीते।यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि चित्तौड़गढ़ जिले में छात्र वर्ग में पहली बार किसी खिलाड़ी ने शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।रूद्रप्रताप के पिता विजय सिंह चुण्डावत वंडर सीमेंट निम्बाहेड़ा में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुत्र को पढ़ाई के साथ एयर रायफल खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।रूद्रप्रताप की सफलता पर हरिसिंह चुण्डावत, मदनसिंह, जवानसिंह, देवेन्द्रसिंह, राघवेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह, जसवंतसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, रणवीरसिंह, राज्यवर्धन सिंह, खुश्मेंद्रसिंह, शूरवीरसिंह, दक्षराजसिंह, प्रद्युम्नसिंह, उदयलाल धाकड़ सहित समाजजन, परिवारजन और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट के आर.के. नगर परिसर में योग शिविर आयोजित, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश आचार्य श्री निपुणरत्न सुरीश्वर जी म.सा. ठाणा 5 का भव्य मंगल प्रवेश, प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब