उदयपुर। शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन एवं हाथीपोल थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रहलादराम पुत्र माणकराम निवासी फीडोद, पुलिस थाना मुंडवा जिला नागौर को दस्तयाब किया। एनआई एक्ट मामले में था वांछितपुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। बाद में उसे स्थाई वारंटी घोषित कर दिया गया। आरोपी पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। हाथीपोल थाना पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिलने के बाद विशेष रणनीति तैयार की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 ग्राम MDMA के साथ 4 सप्लायर गिरफ्तार, कार जब्त “सलाह नहीं, सहयोग की रखें भावना” — इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डे का आह्वान