24 News update उदयपुर। नगर निगम चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर कांग्रेस के भीतर बैठकों और रणनीति का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच पार्टी की अंदरूनी खींचतान भी सामने आने लगी है। शनिवार को सेक्टर 6 स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक के दौरान कार्यकर्ता घनश्याम मेनारिया को बाहर किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बैठक से बाहर निकलने के बाद मेनारिया ने होटल के नीचे ही विरोध जताते हुए हंगामा किया।मेनारिया का कहना था कि उन्हें बैठक से बाहर निकालकर कार्यकर्ता के रूप में उनका अपमान किया गया है। आक्रोशित मेनारिया ने पार्टी के सामने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार होगा तो कांग्रेस नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने के लिए सभी को एकजुट कैसे रख पाएगी।घटना के दौरान होटल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेनारिया को समझाने का प्रयास किया और उन्हें शांत कराया। हालांकि, बैठक के दौरान सामने आए इस विवाद ने चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के भीतर चल रहे असंतोष और आपसी समन्वय पर चर्चा को हवा दे दी। बोर्ड गठन से पहले अहम मानी जा रही बैठकनगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस के लिए बोर्ड गठन की कवायद महत्वपूर्ण है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चुनाव के बाद की रणनीति और आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की जा रही थी। ऐसे समय में एक कार्यकर्ता के बैठक से बाहर किए जाने और इसके बाद होटल के बाहर विरोध करने की घटना पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाली रही। हालांकि, बैठक से बाहर किए जाने के कारणों को लेकर पार्टी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लंबे इतजार के बाद लेकसिटी में बारिश, बादल गरजे, मन हर्षे… दिवेर विजय महोत्सव में गूंजेगा प्रताप के शौर्य का संदेश, 40 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक