24 News update उदयपुर. लेकसिटी उदयपुर में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। आसमान में बादल छाए रहे और बिजलियों की कड़कड़ाहट के बीच रिमझिम बारिश होती रही। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को इस बदले मौसम से राहत मिली। दोपहर तक उमस और गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन साढ़े 3 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। बादलों की आवाजाही के बीच पहले बूंदाबांदी शुरू हुई और इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बिजली की तेज कड़कड़ाहट ने मौसम में बदलाव का अहसास और बढ़ा दिया। उदयपुर में बारिश का यह दौर ऐसे समय आया है, जब मौसम विभाग ने दक्षिणी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 सितंबर के बीच उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिणी राजस्थान में अगले 3-4 दिन बारिश का असर
दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। 12 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

15 सितंबर तक उदयपुर संभाग में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 15 सितंबर तक उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यानी शनिवार को शुरू हुआ बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। इधर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में 13 से 16 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के आगामी दिनों में दक्षिणी राजस्थान में बारिश बढ़ने के अनुमान से अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading