मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे होगी शुरू, केंद्र पर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित उदयपुर, 12 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब 14 सितंबर को मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के परिणाम 16 राउंड में घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 14 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना में तैनात कार्मिकों को सुबह 6:30 बजे तक गणना स्थल पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। निगम के 80 वार्डों की गणना के लिए 5 गणना कक्ष बनाए गए हैं और प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। इस व्यवस्था के तहत कुल 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी और प्रत्येक राउंड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे। मतगणना व्यवस्था के तहत निगम क्षेत्र के 16-16 वार्डों के लिए निर्धारित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से संबंधित वार्डों की ईवीएम गणना के लिए गणना स्थल पर लाई जाएंगी। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित करने की तैयारी की है। इसी तरह वल्लभनगर, मावली, भीण्डर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं की मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर बनाए गए वितरण एवं संग्रहण केंद्रों पर होगी। इन सभी स्थानों पर एक-एक गणना कक्ष स्थापित किया गया है और प्रत्येक कक्ष में 5-5 टेबल की व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही गणना स्थल में प्रवेश की अनुमति होगी। अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हर वार्ड के लिए अलग-अलग एजेंट की व्यवस्था मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के एजेंट गणना कक्ष में मौजूद रहेंगे और उनकी मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से मतगणना की जाएगी। हालांकि एक समय में संबंधित वार्ड के प्रत्याशियों के एजेंटों को ही गणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। किसी वार्ड की गणना पूरी होने के बाद उसके एजेंटों को बाहर भेज दिया जाएगा और अगले वार्ड के प्रत्याशियों के एजेंटों को गणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य गणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ गणना केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुलाबचंद कटारिया 14-15 सितंबर को उदयपुर प्रवास पर, गणपति महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि भजनों के रंग : भक्तों के संग कार्यक्रम में गूंजे भक्ति के स्वर