24 News Update जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लंदन स्थित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के मुख्यालय में संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले वैश्विक संगठन के विभिन्न आयामों का अध्ययन भ्रमण किया। श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा संघ की गतिविधियों में सहयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ ऐसा संगठन है जो राष्ट्रमंडल देशों के विधानमंडलों को एक साझा मंच पर जोड़ता है ताकि विश्वभर में संसदीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। श्री देवनानी ने बताया कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा का गठन 10 अगस्त, 1959 को किया गया। इसे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की साधारण सभा ने नवम्बर, 1959 में संसदीय संघ से सम्बध किया और भारत की केन्द्रीय शाखा ने 25 अप्रेल, 1960 को सहमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि लगभग 180 राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं राज्य स्तरीय संसदों का प्रतिनिधित्व करता है और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि CPA का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की संसदीय संस्थाओं के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाना, संसदीय परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना तथा समान संसदीय हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हेतु एक मंच उपलब्ध कराना है। श्री देवनानी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA), यूके ब्रांच के अधिकारियों से राजस्थान शाखा के साथ संभावित सहयोग एवं साझेदारी के विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया। श्री देवनानी ने राजस्थान में संघ के तत्वावधान में आयोजित किये गये विधायी प्रक्रियाओं के परस्पर अनुभव साझा करने के लिए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने हेतु यूथ पार्लियामेंट के आयोजन में संयुक्त सहभागिता, महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु वीमेन पार्लियामेंट के सहयोगात्मक कार्यक्रम तथा भविष्य में राजस्थान शाखा एवं यूके ब्रांच के बीच संस्थागत आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने की विस्तार से जानकारी दी। यह संवाद भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक आदर्शों और युवाओं के सशक्तिकरण को एक नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चूरू के ओपीजेएस विश्वविद्यालय के समस्त पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश पर रोक ऊंट का वध करने पर राजस्थान में अब 5 साल तक कारावास, 20 हजार तक का जुर्माना