24 News Update राजसमंद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) उदयपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को जैसे ही एसीबी टीम की भनक लगी, उसने रिश्वत की रकम टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रकम बरामद कर ली।एसीबी के अनुसार पटवार मंडल सेमा, तहसील खमनोर एवं अतिरिक्त प्रभार पटवार मंडल बड़ा भानुजा के पटवारी राहुल शर्मा नामांतरण खोलने की एवज में परिवादी से 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी पहले ही 1 हजार रुपए ले चुका था, जबकि बाद में सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ।सोमवार को परिवादी से 4 हजार रुपए लेते समय एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पटवारी ने बचने के प्रयास में रिश्वत की रकम टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन एसीबी टीम ने तुरंत रकम बरामद कर ली।पूरी कार्रवाई एसीबी इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर द्वारा इंस्पेक्टर सोनू शेखावत के नेतृत्व में अंजाम दी गई। आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है और एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ी पिपलाज में धार्मिक आयोजन के दौरान तनाव, जातिसूचक टिप्पणी व मारपीट के आरोप; रेगर समाज ने सावर थाने में कराया मामला दर्ज