24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। वागड़-मेवाड़ सहित क्षेत्र में समाजसेवा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाने वाले दिनेश खोडनिया को राज्यसभा सांसद बनाने की वागड़-मेवाड़ के लोगों द्वारा पुरजोर मांग उठाई जा रही है। शुभचिंतकों इस बार खोडनिया के राज्यसभा सांसद बनने की पूरी संभावना का विश्वास है। बताया जा रहा है कि खोडनिया पर देश से प्रदेश तक कांग्रेस के वरिष्ठ आलाकमान का पूरा हाथ है, जिससे संभावना प्रबल है। पूर्व में भी राज्यसभा सांसद के पैनल में खोडनिया का नाम चला था। शभचिंतक कह रहे हैं कि खोडनिया बनते हैं तो मेवाड़ व वागड़ में एक अच्छा संदेश जाएगा तथा कांग्रेस मजबूत बनेगी, क्योंकि पूर्व में कभी भी वागड़ से सामान्य वर्ग से कांग्रेस का कोई राज्यसभा सांसद नहीं बना था। यह मेवाड़ व वागड़ में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने का कांग्रेस के पास समय है।
वागड़ व मेवाड़ में समाजसेवक के रूप में तथा कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के देश के वरिष्ठ नेताओं में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले दिनेश खोडनिया को इस बार होने वाले राज्यसभा सांसद बनाने की मांग पूरे जोर से उठाई जा रही है। पूर्व में खोडनिया का राज्यसभा सांसद में नाम चला था, लेकिन इस बार नजारा कुछ और होकर खोडनिया के राज्यसभा सांसद बनने की मांग जोरों पर है। खोडनिया समाजसेवा के रूप में विगत कई वर्षों से अठारह हजार दशा हुमड़ जैन समाज के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने तथा समाज के लिए कई कार्य किए। साथ ही वागड़ व मेवाड़ में सभी वर्गों के लोगों को साथ में रखते हुए कांग्रेस को उदयपुर, बांसवाड़ा व डूंगरपुर में मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खोडनिया को कई मुख्य पदों पर आसीन किया गया तथा अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान खोडनिया के हाथों दी गई, जहां अच्छे परिणाम सामने आए। इसके चलते कांग्रेस आलाकमान की नजरों में खोडनिया की एक अच्छी छवि बनी हुई है। वहीं लोगों का मानना है कि दो बार राज्य में अशोक गहलोत की सरकार बनाने में खोडनिया की अहम भूमिका रही। वहीं वर्तमान में उदयपुर में खोडनिया के पुत्र कौमी खोडनिया ने रियल स्टेट में कदम रखते हुए खोडनिया की अच्छी पहचान बनाई है, जहां खोडनिया कई समाज के कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि व अध्यक्षता करते हैं। खोडनिया को राज्यसभा सांसद बनाने की मेवाड़ की समृद्धि, राजस्थान की प्रगति और भारत विकास के लिए समर्पित आवाज बताया जा रहा है। खोडनिया के पक्ष में कहा जा रहा है कि सर्व समाज हितैषी होकर पूर्व कांग्रेस शासन में समानता मंच की मांग को आगे तक पहल कर आरक्षण दिलाने का कार्य किया, जिसके चलते कई युवाओं को वागड़ व मेवाड़ में सरकारी नौकरियों में वरीयता मिली। इसके चलते लोगों के दिल में बसे हुए हैं। नगर के आरा मार्ग पर स्थित श्रीश्री उत्तम स्वामी गौशाला की स्थापना में भी अहम भूमिका रही तथा सबसे अधिक दान राशि देते हुए गोशाला के कई आजीवन सदस्य बनाने में सहयोग दिया गया। सभी कार्यों को देखते हुए इस बार मेवाड़ व वागड़ की जनता पूरे जोर से दिनेश खोडनिया को राज्यसभा सांसद बनाने की कांग्रेस आलाकमान से मांग कर रही है। सोशल मीडिया में भी उनका नाम काफी चल रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading