24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती गामठा ब्राह्मणिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार ग्रीष्मावकाश वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर का समारोहपूर्वक उद्घाटन हुआ।उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली के मुख्य आतिथ्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सागवाड़ा नरेन्द्र कुमार भट्ट की अध्यक्षता, किसान मोर्चा अध्यक्ष नाथुलाल पाटीदार, समाजसेवी मोतीलाल कलाल, चन्दन सिंह चौहान, जिला खेल प्रभारी हेमेंद्र माली, पीटीए अध्यक्ष मनोहरलाल जोशी, दशरथसिंह चौहान, चिराग भाई मेहता, शांतिलाल पाटीदार, कांतिशंकर उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह राव, शेख राजु भाई, नटवरलाल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। खिलाड़ी छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। शिविर संयोजक एवं प्रधानाचार्य भावना जैन ने अतिथियों का स्वागत कर प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल प्रभारी हेमेंद्र माली डूंगरपुर ने शिविर का परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि 15 दिवसीय शिविर में कुल 30 छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि रणोली ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश खेलकूद शिविर बच्चों के शारीरिक विकास, अनुशासन और खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं। शिविर से बालकों में खेल कौशल, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास के साथ-साथ बच्चों में खेल-खेल में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी नरेन्द्र भट्ट ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बालकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संचालन शिविर प्रभारी हरीशचन्द्र अम्बाडा व आभार पवन कुमार पंड्या ने व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए वॉलीबाल सर्विस एवं पास देकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। वॉलीबाल समर कैम्प में विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक कांतिलाल रोत फलोज, नरेश पाटीदार जोगपुर, प्रतिभा भट्ट वरसिंगपुर, अनीता पाटीदार खड़लई सहित इस अवसर पर गजवीर सिंह चौहान, विजय कुमार वैष्णव व संध्या उपाध्याय उपस्थित थीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन समाजसेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश खोडनिया को राज्यसभा सांसद बनाने की मांग