24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार, 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम ग्यारहवां स्मरण पत्र उपखंड अधिकारी को सौंपा गया।समिति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और आमजन ने सुबह 10:15 बजे उपखंड कार्यालय के बाहर एकत्र होकर “शाहपुरा जिला बहाल करो” के नारे लगाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा और संयोजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में आयोजित हुआ।हर महीने 28 को ‘ब्लैक डे’, एक साल से ज्यादा से जारी आंदोलनसमिति के महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही हर महीने की 28 तारीख को “ब्लैक डे” मनाया जा रहा है।इस दौरान अभिभाषक संस्था शाहपुरा ने भी समर्थन देते हुए न्यायालयों में कार्य स्थगन कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।सरकार पर वादाखिलाफी का आरोपसंघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया।अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि करीब ग्यारह महीने पहले जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था।लेकिन इतने समय बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं होने से आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।आंदोलन और तेज करने की चेतावनीसंयोजक रामप्रसाद जाट ने स्पष्ट कहा कि“जब तक शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा।”महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने भी दोहराया कि संघर्ष समिति जनता से किए वादों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।ये रहे प्रमुख लोग मौजूदप्रदर्शन में सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, अजय मेहता, रामेश्वर लाल सोलंकी, उदय लाल बेरवा, प्रवीण पारीक, नूर मोहम्मद रंगरेज, सहित कई अधिवक्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर–पालनपुर रेलखंड पर कार्य, कई रेल सेवाएं रद्द व मार्ग परिवर्तित रूपाहेली-गांगलास सड़क जर्जर, बजट स्वीकृति के बावजूद काम शुरू नहीं, लोगों गुमहार करने के लिए लगा दिया बोर्ड