24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा ज़िले में रूपाहेली से गांगलास तक जाने वाला प्रमुख मार्ग बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गया सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।जगह-जगह गहरे गड्डे, फैली गिट्टी आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहे हैं। यह मार्ग अटाली से भीलवाड़ा का मुख्य मार्ग गांगलास बगसु गुर्जर, मनीष कुमार सुवालका, शिवराज गुर्जर, विष्णु जोशी,ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन जोखिम भरा हो गया है। वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रुपाहेली से गांगलास तक सड़क निर्माण के लिए 10.2 लाख रुपए की बजट स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क विभाग द्वारा लगाए बोर्ड पर कार्य 20 मार्च से शुरू दिखाया गया है, लेकिन हकीकत में काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह मार्ग आसींद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और रुपाहेली खुर्द होते हुए गांगलास को जोड़ता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड आसींद की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक जब्बर सिंह सांखला के प्रयासों से इस सड़क के निर्माण को बजट में शामिल किया गया था। खराब सड़क का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। अंटाली से भीलवाड़ा जाने वाली बस सेवा कभी भी बंद होने की कगार पर है, जिससे गांगलास क्षेत्र के आस पास के लोगों को निजी या किराए के साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा जिला बहाली की मांग तेज: 11वां स्मरण पत्र सौंपा, हर महीने ‘ब्लैक डे’ से बढ़ रहा आक्रोश मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन ज़िला कलेक्टर के नाम