उदयपुर, 3 जुलाई। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को उदयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को सहकारिता की अवधारणा, उसके सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराया गया। मुख्य कार्यक्रम सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज एवं पर्यटन संकाय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता, सामूहिक विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली, ग्रामीण एवं शहरी विकास में उनकी भूमिका तथा सहकारी अर्थव्यवस्था के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। सहकार सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भी सहकार संवाद आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सहकारिता विषय पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसवाल, रेखाबियों की ढाणी और खुमाणपुरा सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सहकारिता विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों, उसकी उपयोगिता तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। सहकारिता विभाग के अनुसार, 29 जून से 6 जुलाई तक चल रहे सहकार सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं और आमजन को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना और इसके प्रति जागरूक करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान राज्य तैराकी चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन जयपुर और सीकर का दबदबा जिला जज को स्कूटर दिखाने के बहाने शोरूम से फरार हुआ शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार