24 News Update उदयपुर। राजस्थान सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को भीलवाड़ा में शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में जयपुर और सीकर के तैराकों का दबदबा देखने को मिला, जबकि मेजबान भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेला रहे। इस अवसर पर राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य, खेल अधिकारी हेमेन्द्र सिंह राणावत, कुन्ताल चंदेला, प्रदीप खानी तथा जनजाति उपायुक्त निरमा विश्नोई भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले हुए।200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में बॉयज-III वर्ग में सीकर के लकी निठारवाल ने 3:00.68 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि गर्ल्स-III वर्ग में मेजबान भीलवाड़ा की अराध्या व्यास ने 3:24.09 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर फ्रीस्टाइल में बॉयज-III वर्ग में जयपुर के प्रतीक कुरिया ने 4:46.70 मिनट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गर्ल्स-III वर्ग में चित्तौड़गढ़ की अंशिका धाकड़ विजेता रहीं। बॉयज-IV वर्ग में जोधपुर के परम चौधरी, जबकि गर्ल्स-IV वर्ग में बीकानेर की तेजस्वी पालीवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सायंकालीन सत्र में आयोजित 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में बॉयज-III वर्ग में जयपुर के हरिदय भोजवानी और गर्ल्स-III वर्ग में जयपुर की अश्विका चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते।4×100 मीटर मेडले रिले में बॉयज-III वर्ग में सीकर की टीम ने 5:02.94 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। टीम में मोहित, लकी, राजवीर और मनोज शामिल रहे। गर्ल्स-III वर्ग में जयपुर की टीम ने 5:46.59 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजेता टीम में वान्या, सेरेना, सिद्धीक्षा और यशस्वी शामिल रहीं। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में बॉयज-III वर्ग में सीकर के मोहित सामोता, गर्ल्स-III वर्ग में जयपुर की सेरेना अग्रवाल, बॉयज-IV वर्ग में सीकर के अमन सामोता और गर्ल्स-IV वर्ग में जयपुर की यशस्वी तिवारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।प्रतियोगिता का संचालन पार्श्वनाथ, शाहपुरा द्वारा किया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों की कई अन्य स्पर्धाओं में भी प्रदेशभर के तैराक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज सहकार सप्ताह: जिलेभर में हुए ‘सहकार संवाद’, विद्यार्थियों को बताया सहकारिता का महत्व