24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने शोरूम से जिला जज को स्कूटर दिखाने का बहाना बनाकर वाहन ले जाने वाले शातिर ठग को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर स्कूटर बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार न्यू भूपालपुरा निवासी दिनेश काबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके 80 फीट रोड स्थित ईवी एंड स्कूटर शोरूम पर दीपक नाम का व्यक्ति आया और जिला जज को स्कूटर दिखाने की बात कहकर वाहन ले गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने और बार-बार संपर्क करने के बावजूद उसने स्कूटर वापस नहीं किया। इस पर सुखेर थाने में मामला दर्ज किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ गोलू (28) निवासी चित्रकूट नगर, भुवाणा को मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटर भी बरामद कर लिया है। पहले भी कर चुका है कई ठगीपुलिस के अनुसार आरोपी दीपक उर्फ गोलू के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वह लोगों को नौकरी लगवाने, कोर्ट में पक्ष में फैसला करवाने सहित विभिन्न प्रलोभन देकर ठगी करता रहा है। उसके खिलाफ अम्बामाता और हिरणमगरी थानों में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि हाल ही में आरोपी ने भूपालपुरा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर स्थित एक मोबाइल शोरूम से भी मोबाइल लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सहकार सप्ताह: जिलेभर में हुए ‘सहकार संवाद’, विद्यार्थियों को बताया सहकारिता का महत्व यूआईटी गेट के बाहर से राजस्थान पत्रिका कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी