24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने पण्डित नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती एवं देश के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अजय महता ,राजकुमार बैरवा,जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ लादू लाल खटीक,राम प्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह ,सोहन लाल सोनी, पूर्व पार्षद शंकर खटीक नाथु लाल कोली ,भेरू लाल खटीक फौजी ,संजय सोनी ,पुष्पेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शंकर रेगर, रणजीत खारोल सहित कई कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पुष्पांजलि अर्पित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदलपुरा में कुमावतो के मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने से हो रही परेशानी प्रो.महेंद्र सिंह ढाका की सेवामुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, MLSU पर सख्त टिप्पणी, अदालत ने कहा— बिना विभागीय जांच सेवा समाप्ति प्रथम दृष्टया मनमानी, प्रो. ढाका ने आज खुद की पैरवी