24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में गांगलास पचायत के उदलपुरा मे कुमावतो के मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मोहल्ला निवासी शंकरलाल कुमावत ने बताया कि कुमावतो मोहल्ले में पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहींहोने के कारण नालीयों का पानी सड़क पर भरा हुआ हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि गन्दे पानी के भरे रहने के कारण बदबू आती रहती हैं। बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की सही व्यवस्था करवाने की मांग की हैं। नियमित सफाई ना होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार गांगलास पंचायत के उदलपुरा में सफाई व्यवस्था कराने के लिए शासन ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन पंचायत के द्वारा नियमित सफाई ना कराए जाने के कारण से ग्राम जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिपलाज में धार्मिक आयोजन के दौरान तनाव, जातिसूचक टिप्पणी व मारपीट के आरोप; रेगर समाज ने सावर थाने में कराया मामला दर्ज भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि