24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर, 17 अक्टूबर। शहर के लक्ष्मण ग्राउंड में दीपावली मेले के आयोजन को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष भरत नागदा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने प्रशासन से यहां व्यापारिक मेले की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है।नेता प्रतिपक्ष भरत नागदा ने कहा कि लक्ष्मण ग्राउंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक खेल मैदान है, जहां युवा और खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। ऐसे में यहां व्यापारिक मेले के आयोजन से मैदान की सतह को नुकसान पहुंचने और खेल गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दीपावली मेले के लिए शहर में अन्य उपयुक्त स्थान तलाशा जा सकता है, लेकिन खेल मैदानों की मूल उपयोगिता से समझौता नहीं होना चाहिए।खेल संस्कृति और युवाओं के हितों का दिया हवालाकांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि युवाओं को खेलों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराना और शहर की खेल संस्कृति को बचाए रखना जरूरी है। जिला प्रशासन को खिलाड़ियों की जरूरतों और खेलप्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मण ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए संरक्षित रखना चाहिए। पार्टी प्रतिनिधियों ने मैदान में मेले की अनुमति नहीं देने की मांग दोहराई।ज्ञापन के दौरान जिला संगठन महासचिव नारायण पण्ड्या, पार्षद योगेश कोटड़िया, बंशीलाल साद, डायालाल पाटीदार, मानशंकर यादव, जशु बेन डोड़ा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद पटेल, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल खान, जिला परिषद प्रत्याशी हरीश डेंडोर, केवलराम कोटेड, राजू डोडा और हरीश रोत सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस पार्षद दल ने प्रशासन से मैदान की मूल पहचान बनाए रखने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी खेल गतिविधियों के लिए यह स्थान उपलब्ध रह सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आग की लपटों से जूझते हुए गंवाई जान, प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई, जोधपुर फैक्ट्री ब्लास्ट में 90 फीसदी झुलसे डूंगरपुर के फायरकर्मी का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार